बैरगनियां: बैरगनिया के शिवालय मंदिर में प्रथम सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयघोष से उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर बैरगनिया स्थित शिवालय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण "हर-हर महादेव" एवं "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।