सिमरी: दयाल डेरा गांव में गरीब किसान की झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी, भारी नुकसान
Simri, Buxar | Apr 26, 2026 दयाल डेरा गांव में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे एक गरीब किसान की झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय किसान उपेंद्र सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। दिनभर गेहूं की कटनी कर लौटने के बाद परिवार खाना खाकर गहरी नींद में था, तभी अचानक झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।