इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Iglas, Aligarh | Sep 14, 2026 इगलास कोतवाली पुलिस द्वारा: जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि 28 अगस्त को पंकज कुमार व उसके साथी मानवेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। गोली लगने से मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।