हाथरस: पुलिस हिरासत में शौचालय में एक अभियुक्त ने लगाई फांसी, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, कोतवाली प्रभारी और एक आरक्षी निलंबित
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली में पुलिस हिरासत मे एक अभियुक्त ने शौचालय में फांसी लगा ली। बिगड़ी हालत पुलिस कर्मियों द्वारा अभियुक्त को जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने अभियुक्त किया मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।