हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ता रामदीन की बिगड़ी तबियत, हुई मौत
बाराबंकी जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के 70 वर्षीय कार्यकर्ता रामदीन का बुधवार रात करीब 9 बजे निधन हो गया। वे सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के जाफरपुर मजरे बिबियापुरघाट गांव के निवासी थे। उनका शव पंचायत भवन परिसर से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामदीन गांव के कुछ विवादित और बाधित विकास कार्यों को लेकर चल रहे धरने में सक्रिय रूप से शामिल थे।