बालोद: कब्रों से छेड़छाड़ मामले पर जांच की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों लोग, लौटते वक्त टेकापार में किया चक्काजाम
Balod, Balod | May 25, 2026 बालोद जिले के ग्राम माहुदबी में कब्रों से लगातार छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में सवार होकर बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की गंभीर जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और हल्दी चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की।