अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अखाईटप्पा गांव में एक 28 वर्षीय युवक 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी शराब के साथ मिला था। युवक शराब को बेचने के उद्देश्य से लाया था। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी के कब्जे से शराब जप्त की गई साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।