बरेली: बरेली जेल में सजा काट रहा 25 हजार का इनामी फरार दोषी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और जेल से फरार सिद्धदोष बंदी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले केंद्रीय कारागार से फरार हो गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने