गम्हरिया: रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
गम्हरिया थाना क्षेत्र के भेलवा वार्ड-4 में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिसेप्शन के भोज का सामान खरीदने जा रहे 18 वर्षीय अभिषेक कुमार की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवविवाहित चचेरा भाई दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी