बदायूं: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक की
Budaun, Budaun | Jun 4, 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद सहित पूरे प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान 05 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन व क्रियान्वयन के संबंध में प्रदेश सरकार के स्तर से जनपद के प्रभारी मंत्री बनाए गए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन विभाग अरुण कुमार सक्सेना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।