आगरा: सूरसदन सभागार में शीत गृह स्वामियों व कर्मचारियों को संयंत्र रखरखाव और अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया
आगरा के सूर सदन सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर शीत गृह स्वामियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें संयंत्रों के सुरक्षित रखरखाव, अमोनिया गैस से बचाव, अग्नि सुरक्षा उपाय और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई तथा अग्निशमन उपकरणों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया।