मानिकपुर: वाल्मीकि आश्रम और राजमार्ग क्षेत्र में चला सफाई अभियान, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
चित्रकूट के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम और आसपास के राजमार्ग क्षेत्रों में आज रविवार दोपहर 3 बजे वन विभाग और ईडीसी के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। ईडीसी अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना है। इस दौरान आश्रम परिसर और मार्गों से गंदगी हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।