सिमडेगा: बानमारा में सास से झगड़ा होने पर बहू ने जहरीली कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
बानमारा निवासी पुनीता देवी की सास उसके साथ सोमवार की रात किसी बात को लेकर झगड़ा की। जिससे गुस्सा कर पुनीता अपनी कमरे में चली गई। घर के सभी लोग सो गए तब वह जहरीले कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसका पति जागा और अपनी पत्नी की हालत को देख, उसे देर रात सदर अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।