नवाबगंज: सफदरगंज स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया, हुई मौत
सफदरगंज रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार शाम करीब 6 बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकानी निवासी राम विलास रावत पुत्र आशाराम शहर में काम करने के बाद ट्रेन से सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। वह पटरी के रास्ते ही अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रही दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से राम विलास बुरी तरह कट गए।