गभाना: चंडौस पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में किया पेश
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रामपुर-शाहपुर निवासी विनोद व गांव जरारा गांधीनगर निवासी बब्लू कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मारपीट के मामलों में पिछले कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। सोमवार को पुलिस टीम ने कोर्ट से जारी वांरट के आधार पर दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किय