लक्ष्मीपुर: बेलाटांड़ में सांप के डसने से महिला की मौत, पोता गंभीर, मुखिया प्रतिनिधि ने कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत दी सहायता राशि
लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्धी बेलाटांड़ गांव में सांप के डंसने से 50 वर्षीय रीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनका 14 वर्षीय पोता अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने सोमवार को 5 बजे बताया कि रीता देवी आंगन में खाट पर सो रही थीं। इसी दौरान छप्पर से गिरा सांप उन्हें डंसने के बाद पास में सो रहे अनुज को भी डंस लिया। परिजन दोनों को जमुई सदर अस्पताल ले गए।