लोहरदगा: एसआईएस के माध्यम से जिले के युवाओं को मिलेगा रोजगार
सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा 12 से 27 फरवरी तक लोहरदगा जिले में भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भर्ती अधिकारी अरुण यादव ने बताया कि 12-13 फरवरी को किस्को प्रखंड परिसर, 14-15 बगरू, 16-17 को सेन्हा, 19-20 को भंडरा प्रखंड परिसर, 21-22 को कैरो, 23-24 को कुडू, और 25-26 को सदर प्रखंड परिसर में शिविर लगेगी।