लोहरदगा: 9 सूत्री मांगों को लेकर जलसहियाओं ने समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
जिले के 355 जलसहिया अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में है। अपनी बकाया मासिक मानदेय, मानदेय बढ़ोतरी, प्रोत्साहन राशि को हटाकर मानदेय करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में स्थानीय रोजगार, प्रोत्साहन राशि का भुगतान सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर जिला जलसहिया संघ ने पूरे शहर में रोड शो कर आक्रोश मार्च निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। समाहरणालय के समक्ष धरना दिया।