लोहरदगा: क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना पहली प्राथमिकता : सुखदेव भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक सह लोहरदगा लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत ने भंडरा के ग्राम डुमरी, पलमी, सेमरा आदि गांव का दौरा कर वहां के कांग्रेसियों एवं ग्रामीणों से रूबरू हुए। मौके पर ग्रामीणों द्वारा अबुआ आवास, पेयजल, सड़क, बैंक की समस्या, वृद्धावस्था पेंशन जैसी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निदान करने की मांग की।