पीलीभीत: माधोटांडा थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने का दबाव, घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत। थाना माधौटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 14 जून की शाम करीब 7 बजे प्रदीप कुमार पुत्र रामऔतार उनके घर पहुंचा और पहले दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर प्रदीप कुमार, मुन्नी देवी पत्नी रामऔतार तथा प्रदीप की पत्नी एक राय होकर लाठी-डंडे से पीटा