चायल: मूरतगंज चौकी अंतर्गत युवक ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, उसकी हालत गंभीर
कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों के अनुसार युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।