दिनारा: दिनारा थाना क्षेत्र में एनएच 319 पर शनिवार को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर में महिला की मौत
Dinara, Rohtas | Aug 3, 2024 दिनारा थाना क्षेत्र में एनएच 319 पर शनिवार को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला रोहतास जिले के दिनारा थाना इलाके के लिलवक्ष गांव निवासी राज कोकिल सिंह की पत्नी रीता देवी बताई गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची दिनारा थाना के पुलिस ने महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा।