सैदपुर: सादात में 'हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा' संकल्प के साथ निकली भव्य रैली, नन्हे बच्चों ने कार से की रैली
सादात के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन, ठहराव एवं शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात से हुई, जहां खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।