बिंदकी: होलापुर मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे में होलापुर मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात को चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार फूल बाबू तथा उसका छोटा भाई छोटू निवासी अवसेरी खेड़ा मजरे अभयपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।