कायमगंज: ढाईघाट गंगा तट पर ब्रह्मलीन महंत विजय गिरी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा, 1001 संतों ने किया प्रसाद ग्रहण
शमशाबाद ढाईघाट गंगा तट पर ब्रह्मलीन महंत 1008 विजय गिरी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके शिष्य श्री रामचंद्र गिरी खड़ेस्वरी महाराज के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रांतों से पहुंचे संत-महात्मा स्मृति कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश समेत कई प्रांतों से संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचे।