महसी: सरनाम सिंह पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
खैरीघाट थाना क्षेत्र के सरनाम सिंह पुरवा में 26 वर्षीय विवाहिता छाया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार उसका शव फंदे से लटका मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति गाजियाबाद में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार बीते दिनों घर में पारिवारिक विवाद हुआ था।