सोहागपुर: लेंसकार्ट शोरूम का हिंदू संगठनों ने घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन
जिला मुख्यालय में स्थित लेंसकार्ट के शोरूम का हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंगलवार की देर शाम को घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाकर अपना विरोध जताया और “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कंपनी की किसी गतिविधि या प्रचार से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।