मोहनलालगंज: भागीरथी एन्क्लेव में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश
मोहनलालगंज तहसील के अंतर्गत अवध विहार योजना स्थित भागीरथी एन्क्लेव सोसाइटी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के कम्युनिटी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद सोसाइटी के लोगों ने बापू के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया