हाथरस: बाइक और पिकअप मैक्स गाड़ी की टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों में हुई मारपीट, पुलिस ने शिकायत पर कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद चौराहे के पास बाइक सवार व पिकअप मैक्स चालक के बीच गाड़ी टकराने के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में बाइक सवार व पिकअप चालक के चोट लग गई और दोनों घायल हो गए। कोतवाली पहुंचकर दोनों वाहन चालकों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। दोनों घायलों का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।