कांके: झारखंड: 15 जिलों में यलो-ऑरेंज अलर्ट, रांची में बादल छाए, बारिश हुई
Kanke, Ranchi | Apr 28, 2026 झारखंड के अधिकांश हिस्सों में लू का असर जारी है। इस बीच आज सुबह से ही राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला। रांची में काले बादल छाए हुए हैं। आकाशीय बिजली चमकने, बादल के गरजने के बीच हल्के दर्जे की बारिश भी हुई।