करौं: पथरोल बजरंग बली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी पूरी, आज कलश यात्रा से शुभारंभ
Karon, Deoghar | Apr 22, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पथरोल पंचायत स्थित माँ काली धाम के तेलियावाड़ी में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को नदी मार्ग को कलश यात्रा के लिए जेसीबी से साफ किया गया। आज गुरुवार को सुबह कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ होगा।