तुलसीपुर: अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने कोतवाली जरवा में आयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं
12 अप्रैल शनिवार 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार द्वारा थाना को0 जरवा में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।