तुलसीपुर: ग्राम पंचायत चौका कला में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने किया घर-घर जनसंपर्क
11 अप्रैल शुक्रवार 12 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने ग्राम पंचायत चौका कला में घर घर जन सम्पर्क कर प्रदेश सरकार द्वारा आठ वर्षों में किए गए जन कल्याणकारी कार्यों का पत्रक लोगों को दिया। इस दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले परिवारों में जा कर उनको सम्मानित भी किया। इस अवसर अपने बूथ अध्यक्ष द्वारा आयोजित चौपाल में भी भाग लिया।