नजीबाबाद: साईं धाम कॉलोनी में परिचित महिला ने गृहणी पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, देहरादून किया गया रेफर
बताया जा रहा है कि जब दिनेश कुमार के दोनों जुड़वां बच्चे (उम्र करीब 15 वर्ष) ट्यूशन के लिए चले गए और लक्ष्मी घर में अकेली थीं, तभी किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई। इसी दौरान परिचित महिला ने अचानक धारदार हथियार से लक्ष्मी पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। 18 सितंबर की 6:00 की घटना बताई जा रही है।