हाथरस: मुरसान क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़ा करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव रामगढ़ में पारिवारिक विवाद में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही गांव छोटुआ में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 अभियुक्तों को सूचना पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले कुल 4 अभियुक्तों को पुलिस ने SDM न्यायालय में पेश किया है।