ईचागढ़ प्रखंड में पशुपालन योजना अंतर्गत 7 यूनिट पिगरी सूकर पालन इकाइयों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया।इस अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा लाभुकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके अपनाने,नियमित देखभाल एवं सरकारी दिशा-निर्देश के अनुरूप इकाईयों का संचालन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।