प्रतापगढ़: करनपुर खूझी गांव के पास बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के करनपुर खूझी गांव निवासी देव सरन तिवारी(72) मंगलवार शाम लगभग चार बजे किसी काम से शीतलागंज बाजार गए थे। जहां से वह पैदल वापस घर आ रहे थे। उड़ैयाडीह शीतलागंज मार्ग गांव के पास बाइक सवार युवक ने देवसरन को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे घर वाले आसपास के लोगों के सहयोग से बुजुर्ग को इलाज के