गिरिडीह: बोडो स्थित ॐ वैष्णवी नर्सिंग होम का एक वर्ष पूर्ण होने पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बोडो स्थित ॐ वैष्णवी नर्सिंग होम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को 10 बजे से संस्थान द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 400 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की जांचें भी निःशुल्क की गईं।