सैदपुर: बीते अगस्त महीने में मुकदमा दर्ज होने पर भी नंदगंज में बेखौफ चल रहा था फर्जी अस्पताल, SDM ने किया सील, संचालक फरार
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नंदगंज क्षेत्र स्थित रामपुर बन्तरा हाईवे पर संचालित एक फर्जी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। इस औचक कार्रवाई के दौरान अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मिला और न एक भी कर्मचारी मौजूद था। हैरानी की बात यह है कि एक महिला मरीज उक्त अस्पताल में भर्ती पाई गई।