ओडगी: जल जीवन मिशन में लापरवाही, मनमानी तरीके से बिछाई जा रही अंडरग्राउंड पाइपलाइन, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड अंतर्गत खरा, काला माजन एवं भंवरखोह गांवों में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन को निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए सड़क के बिल्कुल किनारे और बेहद कम गहराई में बिछाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप डालने के लिए जो गड्ढा खोदा जा रहा है,