विजयादशमी के पर्व को लेकर गाजीपुर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।शांतिपूर्ण और सकुशल त्योहार सम्पन्न कराने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी विनय कुमार सिंह ने खुद कमान संभाल रखी है।दोनों अफसर पूरे जिले में भ्रमण कर व्यवस्थाओं के निरीक्षण में जुटे हुए है।इसी क्रम में डीएम और एसपी ने लंका मैदान पहुंच कर इंतजामों का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर भीड़ प्रबंधन की जानकारी ली।इस दौरान दोनों अफसरों ने मातहतों को सुरक्षा ट्रैफिक संचालनऔर भीड़ प्रबंधन के बाबत निर्देश दिए।