पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया कॉलेज के पास देर रात गोलीबारी में कार में बैठे दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर, पुलिस जाँच में जुटी
Purnea East, Purnia | May 19, 2026
पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक के पास थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बीती देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलीबारी करते हुए कार सवार दो युवकों गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। वहीं फायरिंग में जख्मी दोनों युवक कटिहार के रहने वाले हैं। घायलों का इलाज जीएमसीएच में जारी है.पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.