दंतेवाड़ा: बड़े गुडरा,फरसपाल सहित अन्य स्थानों में छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अधिकारी एवं विशेषज्ञ दे रहे है कैरियर मार्गदर्शन
जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में सत्र 2024-25 में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम संचालित किया गया है। इसके लिए जिले के 63 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र, छात्राओं को उनके कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन दिये जाने हेतु अधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है।