दंतेवाड़ा: दानवीर भामाशाह सम्मान हेतु व्यक्तियों तथा संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित
कार्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति, संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान 2024 अलंकृत किया जाएगा। चयनित व्यक्ति, संस्था को सम्मान के रूप में एक लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएगें।इस संबंध में व्यक्ति, संस्था का पूर्ण परिचय,