टीकमगढ़: एसपी दफ्तर: टीकमगढ़ में चुनावी रंजिश, 2 सरपंचों में मारपीट: वर्तमान सरपंच बोले झूठी शिकायत दर्ज कराई; SP से जांच की मांग
टीकमगढ़ के अंतौरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। वर्तमान सरपंच प्रकाश यादव ने पूर्व सरपंच कैलाश राय और उनके परिजनों पर अपने भाई के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। वर्तमान सरपंच ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की।