बीना: खिमलासा: जैन समाज की पालकी यात्रा में अभद्रता करने पर पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Sep 9, 2025 खिमलासा में जैन समाज के द्वारा पालकी यात्रा निकालने के दौरान ऑटो सवार के द्वारा गाली गलौज कर जैन समाज के लोगों से अभद्रता की गई थी। जिसको लेकर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग खिमलासा थाने पहुंचे और कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर बिना विधायक निर्मला सप्रे भी पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत पर चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।