बीना: बीना तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, एसडीएम व नायब तहसीलदार सहित कई विभागीय अधिकारी शामिल
Bina, Sagar | Sep 9, 2025 बीना तहसील सभागार में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिससे लोगों की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके वही मंगलवार सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम विजय डेहरिया एवं नायब तहसीलदार हेमराज मेहर सहित कई विभाग के अधिकारी शामिल हुए। एसडीएम से संबंधित विभाग को शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं।