इकौना: पश्चिमी केवटन पुरवा में बाढ़ आने से तालाब में डूबे दो व्यक्ति, तलाश में जुटी NDRF डीएम एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा
बाढ़ आने से दो व्यक्ति पानी में डूब गए वही बीती रात्रि प्रशासन को सूचना मिली, जिसके बाद आज NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। प्रशासन की मदद से खोजबीन की जा रही है, वहीं मौके पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया, उन्होंने पीड़ितों को हर संम्भव मदद देने का सम्बन्धित को निर्देश दिया है।