गोपीकांदर: गोपीकांदर पुलिस ने नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो अभियान के तहत जोड़ासिमल गांव में चलाया जागरूकता अभियान
गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जोड़ासिमल गांव में रविवार को करीब 11 बजे ग्रामीणों व स्कूली छात्रों के बीच नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही बढ़ते साईबर क्राइम से सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंक का एकाउंट नंबर, ओटीपी शेयर ना करने और सोशल मीडिया से सावधानी के बारे जानकारी दी गई।