सकलडीहा: जुड़ा खास गांव में आर्थिक तंगी से परेशान वृद्ध ने बबुल के पेड़ से लटककर की आत्महत्या
बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा खास गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय एक वृद्ध ने आर्थिक तंगी और बदहाली से तंग आकर बबुल के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रामदुलारे राजभर 60 वर्ष निवासी जुड़ा खास गांव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।